शिविर का समापन
पुष्कर - श्री रमा वैकुंठ आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित एसयूपीडब्लू शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। प्राचार्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि योगाचार्य योगेश भारती ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रभारी परमेश्वर लाल त्रिपाठी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन राजेश शास्त्री ने किया।
ान राष्ट्रीय भावनात्मक एकता, सर्वेक्षण, संकलन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविरार्थियों ने दैनिक उपयोगी वस्तुएं व विद्युत उपकरण आदि तैयार किए।