पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित

अध्यापिका मंच की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ - हाउसिंग बोर्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल के सभागार में बुधवार को अध्यापिका मंच की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किशनगढ़ सर्व शिक्षा ब्लॉक की अस्सी अध्यापिकाओं ने भाग लिया। बैठक में महिला स्वावलंबन तथा महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य जागरूकता की जानकारी दी गई तथा 28 जनवरी को महिला स्वावलंबन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का शुभारंभ प्रभारी कमलेश माथुर व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान बालिका शिक्षा के जिला प्रभारी एपीसी प्रभाकर जोशी ने अध्यापिका मंच का गठन, उद्देश्य, महिला सशक्तिकरण सहित महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कई कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जोशी ने व्यक्ति व कृतित्व की भी जानकारी कई प्रसंग सुनाकर दी। एक दिवसीय बैठक के दूसरे सत्र में डॉ. ममता वर्मा ने महिला स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. वर्मा ने मौजूद अध्यापिकाओं को बताया कि आप लोग अपने स्कूल में किशोरावस्था में आई बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी क्या क्या सीख दे सकती है कि विस्तार से जानकारी दी। अध्यापिका मंच की संयोजिका सुशीला शर्मा सुरसुरा ने अध्यापिका मंच द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रभारी कमलेश माथुर ने भी महिला उत्थान में अध्यापिका मंच की भूमिका के बारे में उदाहरण कई प्रकार की उपयोगी जानकारी दी।