पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज में खुशी की लहर

जैन समाज में खुशी की लहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की ओर से जैन समुदाय को ‘अल्पसंख्यक’ का दर्जा दिलाने के फैसले पर जैन समाज ने हर्ष व्यक्त किया है। श्री भारत जैन महामंडल ब्यावर के मंत्री डॉ. नरेंद्र पारख ने वर्षों की मांग पूरी करने पर प्रधानमंत्री, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया।
संघ के विजयराज सिंघवी, बलवंत रांका, जंवरीलाल शिशोदिया, संपतराज छल्लाणी, पारसमल कास्टिया, शांतिलाल गदिया, ज्ञानचंद बिनायकिया समेत अनेक पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। इसी प्रकार जैन सेना अध्यक्ष प्रवीण ओस्तवाल, मुकेश नाहर, अहिंसा संघ के राकेश जैन, महावीर फाउंडेशन के विपिन कोठारी, राजेंद्र मूथा, महावीर बाफना, ओमप्रकाश श्रीश्रीमाल ने आभार जताया।