‘जीवन में उतारें यातायात के नियम’
भास्कर न्यूज - ब्यावर
जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय एवं विभाग की ओर से २५वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन बुधवार को राजकीय पटेल सीनियर सैकंडरी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार मदनलाल जीनगर थे व अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य रामदेव चौधरी ने की। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी बनवारीलाल गुर्जर, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र प्रजापति, रमेशचंद दाधीच ने अपने उद्बोधन सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी। इस मौके पर डीटीओ गुर्जर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन के तहत प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समेत बस व ट्रक ऑपरेटर उपस्थित हुए।
प्रतियोगिता परिणाम : डीटीओ गुर्जर के मुताबिक निबंधन में किशनलाल, सलमान काठात व भूपेश चौहान विजेता रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में लक्षित, शाहरूख व निर्मल कुमार तथा वाद-विवाद में प्रमोद सिंह, भूपेश चौहान, रवि कुमावत व कौशिक मंडल विजेता रहे।
पोस्टर विमोचन किया
समता युवा संघ की ओर से राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में यातायात सुरक्षा सप्ताह के समापन पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर तहसीलदार मदनलाल जीनगर, जिला परिवहन अधिकारी बी.एल. गुर्जर, प्रधानाचार्य रामदेव चौधरी, मानवाधिकार सुरक्षा समिति के विजय वर्मा, सुशील मेहता को सम्मानित किया।