इंस्पायर अवार्ड प्रदान किया
ब्यावर - इनसाइट पब्लिक स्कूल खाडिय़ा खेड़ा दुर्गावास की छात्रा को इंस्पायर अवार्ड मिला है। नोडल प्रभारी रमेशचंद मराविया ने अरविंद काठात को छात्रा नीलम कुमारी के नाम का चेक प्रदान किया।
कार्यकारिणी की बैठक २६ को
ब्यावर - रावणा राजपूत समाज की नवयुवक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शाम 3 बजे चौहान भवन में होगी। जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत ने बताया कि बैठक में प्रांतीय स्तर का सामूहिक वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर चर्चा की जाएगी।
१०५ विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर
ब्यावर - सर्वोदय सेवा संस्थान की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को 7वें सर्दी सुरक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नीचजी बालाचारठ में स्वेटर वितरित किए गए। अनंतराज पोद्दार ने बताया कि नीचली बालाचारट, पीपली बावड़ी, बीण, सरवानी, राजा हामा का बाडिय़ा गांवों में १०५ विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए।
३७ रोगियों को मिला परामर्श
ब्यावर - मानवाधिकार सुरक्षा समिति की ओर से बह्मधाम में निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर में 37 रोगियों को परामर्श दिया गया। मरीजों को गठिया, मधुमेह, दमा, लीवर व पथरी के रोगियों को निशुल्क जांच किया गया। संयोजक नरेंद्र पालड़ेचा ने बताया कि डॉ. चेतन कुमार शर्मा ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विजय वर्मा, ललितराज चौहान, आर.सी. गोयल, शबाना मंसूरी, रमेश, मोहनलाल बजाज, आचार्य पुरुषोत्तम चंदनानी समेत अनेक लोग मौजूद थे।
नियमों की अवहेलना की शिकायत
ब्यावर - अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर निगम में ठेका प्रथा बंद करने की गुहार लगाई है। संरक्षक बालू सिंह चौहान ने बताया कि 33/11 के.वी. सब स्टेशनों का कार्य ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है। इसमें नियमों की अवहेलना करते हुए एक व्यक्तियों से तीन शिफ्टों में काम कराया जा रहा है। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनती जा रही है। संघ ने सभी सब स्टेशनों पर निगम कर्मचारियों को लगाने की मांग की है।
क्रिकेट प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
ब्यावर - राजस्थान चीता मेहरात काठात छात्र संघ की ओर से द ग्रेड एमपीएल मगरा प्रीमियर लीग चैलेंस ऑफ चैम्पियन में प्रथम लीग के प्रथम मैच वार्ड संख्या 1 व अंधेरी देवरी के बीच हुआ। दूसरा मैच सोडपुरा व सरवीना के बीच हुआ। अंतिम मैच जूझांरों का बाडिय़ा व जवाजा के मुकबला में जूझांरो का बाडिय़ा व जवाजा के मुकाबला में जंूझारों का बाडिय़ा टीम विजेता रही।