पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू जाग्रति यात्रा का स्वागत

हिंदू जाग्रति यात्रा का स्वागत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की हिंदू जाग्रति यात्रा बुधवार को ब्यावर पहुंची। अजमेर रोड पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, महासचिव पवन माखन, राजसमंद जिला प्रमुख अरुण सोनी, भीलवाड़ा जिला प्रमुख अरुण जैसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव ने नगर प्रमुख कुलदीप बोहरा को अजमेर जिला प्रमुख पद नियुक्त किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर कानाराम गुर्जर का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला सचिव बबलू वैष्णव, रौनक शर्मा, संजय बाकोलिया, भगत सिंह रावत, मुकेश गोधा, ममता सोनी, गोदावरी सामरिया, राजेश अत्रेय, ओम चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
गाय को मिले राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा
राष्ट्रीय महासचिव माखन ने बताया कि संस्कृति के मुताबिक देश में गाय की पूजा की जाती है। इसके बाद भी कई कत्लखाने चल रहे हंै। इसी उद्देश्य से दिल्ली से गुजरात तक हिंदू जाग्रति यात्रा निकाली जा रही है। हिंदू क्रांति सेना ने सामूहिक रूप से गो-हत्या रुकवाकर राष्ट्रीय प्राणी का दर्जा दिलाने की मांग रखी है।