पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्यावर। जवाजा क्षेत्र के समीपवर्ती कोटड़ा गांव में कुत्ते के हमले में घायल हुए एक मोर की बुधवार दोपहर इलाज नहीं मिलने से अस्पताल के बाहर ही मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर और कंपाउंडर की गैरमौजूदगी के कारण इलाज नहीं मिलने से मोर को अस्पताल के बाहर करीब तीन घंटे तक तड़पना पड़ा।
हमले में कुत्तों से बचा कर मोर को घायलावस्था में इलाज के लिए पशु अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीणों व वनकर्मी को भी अस्पताल के डॉक्टर और कंपाउंडर को बुलाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंचे कंपाउंडर के उपचार शुरू करने के साथ ही घायल मोर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने के बाद मोर के शव को वनकर्मी के हवाले कर दिया। वन चौकी परिसर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.