पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से 35 ग्राम सोने की ठगी

व्यापारी से 35 ग्राम सोने की ठगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिजयनगर
शहर के मोती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी को चकमा देकर युवक करीब 35 ग्राम
सोना ले उड़ा।
जानकारी के अनुसार मोती मार्केट स्थित व्यापारी राजेंद्र स्वर्णकार की दुकान पर दोपहर एक युवक सोना खरीदने के बहाने पहुंचा। इसी दौरान उसने एक ग्राम सोना मांगा जब व्यापारी ने उसे सोना दिया तो सोने के टुकड़े को किसी नुकीले तार से छूने की बात कहते हुए उसका ध्यान भ्रमित करते हुए व्यापारी की शोकेस की दराज में रखा करीब 35 ग्राम सोना उड़ा लिया। उसके रवाना होने के कुछ क्षण बाद व्यापारी ने दराज खोली तो उसे सोना गायब मिला।
व्यापारी ने युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वह मौके से भगा खड़ हुए। दिन दहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। व्यापारी ने पुलिस को इत्तला करते हुए कार्रवाई की
मांग की है।