स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
ब्यावर - ब्यावर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर मकरेडा में ग्राम पंचायत में स्थित देव स्थान पर सफाई कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने स्वयंसेवकों को बताया कि श्रम सफलता का मार्ग है तथा श्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती। वार्डपंच लालचंद ने गांव में पंचायत का महत्व बताया। प्रोत्साहन से राह में पड़े पत्थरों को हटाकर सफाई व्यवस्था में सहयोग किया गया। मंदिर की सीढिय़ों पर छात्राओं ने झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए शिविर प्रभारी प्रशांत भटनागर ने बताया कि श्रमदान न केवल कार्य करने की आदत बनी रहती है बल्कि चारों ओर स्वच्छता भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की। शिविर में कॉलेज निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. सुचिता राठौर, कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता वीरेंद्र चौहान, सोनू स्वरूप, मनोहर लाल और ग्रामीण मौजूद थे।