मतदाता जागरूकता संबंधी संगोष्ठी २५ को
ब्यावर - मतदाता जागरूकता संबंधी संगोष्ठी का आयोजन २५ जनवरी को होगा। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों, पार्षद व मीडियाकर्मियों के साथ चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी दोपहर २.३० बजे नगर परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में मतदाता की पहचान व उनका नामांकन, महिला और युवा मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी आदि के बारे में चर्चा होगी। संगोष्ठी में ब्यावर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी व उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदार भी शिरकत करेंगे। नगर परिषद आयुक्त ओपी ढीढवाल ने बताया कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए मतदाताओं की जागरूकता के लिए स्थानीय सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, पार्षदों, अन्य जनप्रतिनिधियों व मीडियाकर्मियों तथा सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों से संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की गई।