बलाड़ स्कूल में की पेयजल व्यवस्था
भास्कर न्यूज - ब्यावर
श्री रूरल फाउंडेशन सोसायटी श्री सीमेंट लिमिटेड द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलाड़ में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था की गई। साथ ही अध्यापन कार्य में सुगमता के लिए टेबल व कुर्सियां भेंट की गई।
कंपनी के ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि बलाड़ स्कूल में अब तक विद्यार्थी हैंडपंप से पानी पीते थे। इस समस्या के स्थाई निदान के लिए कंपनी एक ओवरहेड टैंक उपलब्ध कराया। सब मर्सिबल मोटर व पाइप लाइन लगाकर पानी को ओवरहेड टैंक में पहुंचाने की व्यवस्था की तथा वहां से नल द्वारा आपूर्ति की व्यवस्था की। स्कूल के बाहर भी एक टंकी व नल अलग से लगाया गया। जिससे ग्रामीण भी पेयजल का लाभ उठा सके। कंपनी द्वारा अध्यापन कार्य में सुगमता के उद्देश्य से स्कूल को ९ टेबल व ९ कुर्सियां भेंट की गई। मौके पर समाजसेवी संपत सिंह तथा स्कूल प्रधानाध्यापक ने श्री सीमेंट का आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षण, विद्यार्थी व श्री सीमेंट समाजसेवा टीम के सदस्य मौजूद थे।