भ्रष्टाचार मुक्ति का संकल्प
ब्यावर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर गुरुवार को अजमेरी गेट स्थित सुभाष चौक में समारोह मनाया जाएगा। एडवोकेट शिवदत्त सिंह राठौड़ के अनुसार सुबह साढ़े १० बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष उनका जन्म दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस सार्वजनिक समारोह के मुख्य अतिथि एसडीओ भगवति प्रसाद व अध्यक्षता गोपी सिंह शेखावत करेंगे। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ.क्षमाशील गुप्त होंगे। समिति की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीडी राठौड़ व कार्यक्रम संयोजक गुलाबचंद शर्मा, सुरेश चौहान व रामपाल कुमावत के अनुसार इस समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग भ्रष्टाचार व अव्यवस्था समापन का सामूहिक संकल्प लेंगे।
पायलट के निर्देशन में काम करने का संकल्प
ब्यावर - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के देहात जिला कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशों के तहत काम करने का निर्णय लिया गया। इससे पहले पायलट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की गई। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प भी लिया गया। बैठक में अजमेर जिला देहात से ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल पंवार, जवाजा के कैलाश नागर, पुष्कर के पूनमचंद परसोया, मसूदा के नेमीचंद राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारी रामलाल लखन, रामदीन पंडित, गणपत पंडित, अशोक बोहरा, दुर्गेश मेघवंशी, मदन मेघवाल आदि मौजूद थे।