- Hindi News
- संभागीय स्तर पर बैठक कर खनन कार्य पर चर्चा
संभागीय स्तर पर बैठक कर खनन कार्य पर चर्चा
भास्कर न्यूज - ब्यावर
दी राजपूताना माइन ऑनर्स एंड मिनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन अध्यक्ष व फेडरेशन ऑफ माइनिंग एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के कार्यकारिणी सदस्यों ने जयपुर में आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक में खनन कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थों का लाइसेंस लेने आदि की प्रक्रिया, खनिज बुलेटिन, तकनीकी कर्मचारियों जैसे माइनिंग मेट, ब्लास्टर व फोरमेन आदि की ट्रेनिंग, अरावली शृंखला की रिपोर्ट ((पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के लिए)) तैयार कराने, सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए संभागीय स्तर पर बैठक का आयोजन करने तथा लीगल फंड इकट्ठा करने के बारे में विचार-विमर्श किया।
खनन कार्यों के उपयोग के लिए विस्फोटक पदार्थों के लाइसेंस व मेगजीन आदि नियमों की जानकारी व सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में बैठक का आयोजन किया जाएगा। खनिज अभियंता अजमेर की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सिलिकोसिस रोग निदान के संबंध में अमृतकौर अस्पताल में प्रत्येक माह की १३ व २६ को तारीख को निशुल्क निदान जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।