घर से भागा छात्र किशनगढ़ में मिला
भास्कर न्यूज - मदनगंज-किशनगढ़
पुष्कर के कवलाई गांव का एक छात्र किशनगढ़ के कृष्णापुरी क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े ९ बजे मिला। लोगों ने छात्र को पकड़कर मदनगंज पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार पुष्कर के कवलाई गांव निवासी छात्र अभय मेघवाल पुत्र संपत मेघवाल रात ९.३० बजे कृष्णापुरी के खेतों में घूमता मिला। लोगों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता की मारपीट से परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया है। अब उसे घर वापस नहीं जाना है।
हालांकि उसने किशनगढ़ में एक ट्रक चालक के पास आने की बात कही, जिसके पास कुछ समय पहले वह काम
करता था। लोगों ने उसे मदनगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पुष्कर पुलिस को छात्र के बारे में सूचना दी है।