बाइक स्लीप होने से तीन युवक घायल
जवाजा - ब्यावर-भीलवाड़ा मार्ग पर सुरडिया चौराह के पास बुधवार देर शाम को बाइक से बस को ऑवर-टेक करते समय बाइक स्लीप हो गई। इससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार
तीनों युवक बार केलावास निवासी राहुलसिंह रावत, दिनेश सिंह रावत व सुरेश सिंह रावत को घायल अवस्था में निजी वाहन से ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल
में भर्ती करवाया।
ब्यावर भवन दुखांतिका के मृतकों को श्रद्धांजलि
जवाजा - ब्यावर में मंगलवार को निर्माणाधीन इमारत के ढहने से मलबे में दब कर मरे चार मजदूरों को जिला किसान संघ व मगरा उपभोक्ता संरक्षण संस्थान की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।