पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय’

‘आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नसीराबाद
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नेताजी स्कूल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल के अनुसार युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सतीश पारचे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेताजी की मूर्ति को माल्यार्पण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जीवनी पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में खंडेलवाल और पारचे ने नेताजी को महान क्रांतिकारी और देशभक्त बताते हुए कहा कि देश की आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में अनिल वर्मा, नासिर, अनिल यादव, सतीश गौड़, आबिद, योगेश पथरिया, राजू मंघानी, अनिल गोयल, गोपाल जोशी, नवाब कुरेशी एडवोकेट, ललित मेहरा एडवोकेट, मैरी सैम्सन, अनिता गौड आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
मसूदा - श्रीविवेकानन्द जागरूक समिति कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। समिति अध्यक्ष महेशप्रकाश सेन ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। समिति कोषाध्यक्ष दशरथ कुमार शर्मा ने देश की आजादी में सुभाषचन्द्र बोस के अहम योगदान के बारे में बताया। इस दौरान उपाध्यक्ष चेतन सैनी, अनिल जैन, प्रहलाद, विभोर रांका, रणवीरसिंह सहित कई सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में भी जयंती मनाई गई। संस्था प्रधान लादूराम सिरवी ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया कर्म ही हमारे भविष्य का आधार होता है। बालमुकुंद, धीरज दाधीच, मोनिका शर्मा, बलवीरसिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
बांदनवाड़ा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई छछुंदरा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। इकाई संयोजक महावीर प्रजापत ने बताया कि गुरुवार सुबह कार्यकर्ताओं ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर मंत्री कालूराम व नगर प्रमुख भंवरलाल भडाणा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पोलूराम कुम्हार, कानाराम चोयल, कानाराम खुरखडिय़ा, हंसराज जाट, प्रहलाद जाट, गोपाल, विष्णु, धर्मा गुर्जर एवं इकाई के सभी सदस्य उपस्थित थे।
जवाजा - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कस्बे के सहित आसपास के सीनियर स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए। स्कूलों में अध्यापकों व बच्चों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस व बाला साहब की जयंती को शिवसेना ने प्रतिज्ञा दिवस के रूप में मनाई।
नागोला - निकटवर्ती ग्राम चांपानेरी में सुभाष चन्द्र बोस जयंती देशप्रेम दिवस के रूप में मनाई गई। शाला के अध्यापक ने बताया कि इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा ९ से १२ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग
लिया। रामगोपाल बैरवा ने सुभाषचंद्र बोस के प्रेरक प्रसंग विद्यार्थियों को सुनाए। अध्यक्षता चंपालाल जाट ने की। कार्यक्रम में बन्नालाल, हरिकिशन,
फारूक अहमद, संपतलाल, ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।
बघेरा - सरस्वती विद्यालय बघेरा में नेहरू युवा केंद्र अजमेर के तत्वावधान में युवा मंडल नया गांव बघेरा व वराह प्रागंण के सदस्यों द्वारा नेताजी सुभाष चंद बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष शंकर लाल कुमावत द्वारा प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप झंवर ने नेताजी के आदर्शों पर चलने की युवाओं को प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज चतुर्वेदी उपस्थित थे।