रोडवेज सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान
पीसांगन - स्थानीय पीसांगन से ब्यावर आने वाली रोडवेज बस सेवा बंद होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वार्ड पंच पूसाराम गुंजल ने बताया कि पीसांगन से ब्यावर तक रोडवेज बस सेवा ब्यावर डिपो के अधीनस्थ चलती है। जो नांद, नागेलाव, अलीपुरा, गोला होते हुए जाती है। डिपो प्रशासन ने अपनी मनमर्जी के चलते बस को पींसागन से ब्यावर होते हुए भीलवाड़ा कर दिया है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।