पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनसीराबाद। भीलवाड़ा मार्ग स्थित ग्राम मगरी मोड़ पर एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में स्कूटी पर बैठी एक विवाहिता स्थानीय सुत्तरखाना मोहल्ला निवासी पार्वती गुर्जर ((37)) पत्नी राजेंद्र कुमार गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चला रही सुत्तरखाना मोहल्ला निवासी ममता गुर्जर (40) पत्नी महेश गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाओं को एंबुलेंस 108 सेवा से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां पार्वती का शव चीरघर में रखवा दिया गया और घायल महिला ममता को प्राथमिक उपचार देकर अजमेर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं मंगरी गांव एलआईसी संबंधी किसी काम से गई और वापस अपने घर लौट रही थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने फरार ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर पीछे बैठी महिला पार्वती उछलकर ट्रक के सामने आ गई और ट्रक का पहिया महिला के सिर से गुजर गया।
ट्रेलर और बाइक की टक्कर, युवक की मौत
हौद में डूबने से बालक की मौत
नसीराबाद - समीपस्थ ग्राम राताखेड़ा निवासी एक बालक की खेलने के दौरान पानी की हौद में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम राताखेड़ा निवासी 12 वर्षीय बालक मनन पुत्र
गुलाबचंद घर पर खेल रहा था। इसी दौरान वह पानी की हौद में गिर गया। घरवालों को पता लगा तो उन्होंने मनन को
हौद में से निकाला और राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे में स्कूटी चला रही महिला गंभीर घायल, ट्रक चालक फरार
भास्कर न्यूज - अजगरा
अजमेर-कोटा मार्ग पर सूरजपुरा चौराहा पर ट्रेलर व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक से अपने घर जा रहे लादूराम पुत्र बह्मलाल लौहार निवासी चमन चौराहा सरवाड़ व सांवरलाल पुत्र पोखर माली ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में
लादूराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सांवरलाल को एंबुलेंस 108 की मदद से केकड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। पुलिस थाना सरवाड़ के एएसआई महेंद्र सिंह ने लादूराम के शव का सरवाड़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.