पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्यावर - निर्माणाधीन भवन ढहने की घटना को दो दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। प्रशासन की जर्जर बिल्डिंगों को गिराने या समस्या पर सुनवाई नहीं कर महज खानापूर्ति पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई नहीं करने की आदत फिर से किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। शहर के अजमेर रोड पर सहायक कृषि निदेशक विस्तार का कार्यालय और उसके समीप कर्मचारियों के सरकारी आवास के चारों ओर पिछले 6 माह से पानी भरा है।
पानी का भराव बढ़ता बढ़ता कार्यालय तक जा घुसा। कर्मचारियों को कार्यालय में आने-जाने में परेशानी होने लगी तो विभाग ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिकारियों ने उपखंड प्रशासन को समस्या से अवगत करवाते हुए समस्या से निजात दिलवाने की मांग उठाई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.