श्रद्धाभाव से मनाई जयंती
समारोह समिति ब्यावर की ओर से गुरूवार को अजमेरी गेट स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर श्रद्धाभाव के साथ जयंती मनाई गई। समिति के पदाधिकारी, वक्ताओं ने डीडी राठौड़, रामपाल कुमावत, गुलाबचंद शर्मा, सुरेश चौहान आदि नागरिकों ने देश के महान सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन वृतांत व देश को आजाद कराने में किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।