पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्यावर। शहर के मध्य में स्थित शांति टावर स्थित एक साइबर कैफे पर गुरुवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। पहले साइबर कैफे संचालक और उसके साथियों ने एक ग्रामीण को जमकर पीट दिया। थोड़ी देर में मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने साइबर कैफे संचालक और उसके पुत्र को पीटा और दुकान में रखे कंप्यूटर एवं अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त कर दी। कैफे संचालक भीड़ में मौका पाकर निकलने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
जानकारी के अनुसार नाका का बाडिय़ा निवासी शकूर ने शांति टावर स्थित एक साइबर कैफे संचालक से कमीशन एजेंट से १३ हजार रुपए में २५ दिसंबर का सउदी के रियाद का टिकट करवाया। शकूर ने बताया कि जब वह दिल्ली से रियाद जाने वाले प्लेन के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां उसे टिकट असंवैधानिक बताते हुए उस पर क्रॉस लगाते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया। इस बारे में उसने तुरंत एजेंट से बात की। एजेंट ने उसे किसी कारण से टिकट कैंसिल होने का हवाला देते हुए आधा किराया रिफंड करने की बात कही। शकूर का आरोप है कि वह पिछले कई दिनों से टिकट के रिफंड के लिए एजेंट के चक्कर काट रहा है।
एजेंट ने उसे कहा कि उसका रिफंड मात्र १ हजार ८५० रुपए बनता है तो उसने वही लौटाने को कहा। आरोप है कि गुरुवार को जब वह रुपए लेने एजेंट की दुकान पर गया तो एजेंट, उसके पिता और कुछ अन्य युवकों ने उसे बेवजह पीट दिया। एजेंट द्वारा अपने गांव के युवक की पिटाई की बात सुनते ही मौके पर जमा हुए ग्रामीण एजेंट की दुकान जा पहुंचे और एजेंट की धुनाई करते हुए दुकान में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में एजेंट ने पीडि़त शकूर को टिकट की राशि रिफंड कर दी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.