भाजपा ने मंडल स्तर पर सौंपे दायित्व
अजमेर - लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संसदीय क्षेत्र की प्रभारी सुमन शर्मा को बनाया गया है। 31 जनवरी तक सभी मंडलों की बैठक तय की गई है। आदर्श मंडल में ओंकारसिंह लखावत, आर्य मंडल में भागीरथ चौधरी, बजरंग मंडल में सुरेश रावत, मसूदा में शिवशंकर हेड़ा, बिजयनगर में श्रीकिशन सोनगरा, सिलोरा में धर्मेंद्र गहलोत, किशनगढ़ में आशीष चतुर्वेदी, भिनाय में रासासिंह रावत, श्रीनगर में अनिता भदेल, पीसांगन में मांगीलाल अग्रवाल, पुष्कर सोमरत्न आर्य, केकड़ी में भूपेंद्र यादव, दूदू में बीपी सारस्वत प्रभारी बनाए गए।
ें सुशील कंवर पलाड़ा मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि 13 जनवरी को जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसके तहत सभी संसदीय क्षेत्रों में मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित करने, बूथ स्तर पर टीम तय करने, घर-घर चलो अभियान व निधि संग्रहण की योजना बनवाने, सुराज रथ यात्रा कार्यक्रम तय करने तथा लोकसभा स्तर पर वक्ताओं की सूची तैयार करने के दायित्व शामिल हैं।