‘नेताजी के जीवन से लें प्रेरणा’
ब्यावर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में नेताजी की ११७वीं जयंती राष्ट्रभक्तिपूर्ण रूप से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता चैनसुख हेड़ा ने की। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र आनंदानी, एडवोकेट रामपाल कुमावत, लक्ष्मण सिंह पंवार, के.एन. शर्मा ने भी बतौर अतिथि भाग लिया। प्रवक्ता जगदीश शर्मा ने बताया कि नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्ष डी.डी. राठौड़, राधावल्लभ माहेश्वरी, कन्हैयालाल खत्री ने विचार व्यक्त किए। विवेकानंद केंद्र के दीपेंद्र ने प्रेरणा गीत व राष्ट्रभक्त छोटू काठात ने कविता प्रस्तुत की। घेवरचंद प्रजापति, संयोजक गुलाबचंद शर्मा, सुरेश चौहान, एम.चतुर्वेदी, अशोक सारडा, रामचंद्र टेलर, रामप्रसाद मित्तल, निलेश बुरड़, श्रवण कुमार, डॉ. सुनील शर्मा, सुधीर सिंह तोमर, मदन भाई, गुलजार राही, संत नारायण शर्मा, बाबू चीता, तुलसी रंगवाला, बनवारीलाल शर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
इसी प्रकार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बोस की जयंती पर सुभाष सर्किल पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ नरेश कनोजिया, नगर मंत्री भरत मंगल, वीरेंद्र सिंह रावत, अजय फुलवारी ने संबोधित किया।
महावीर गोशाला में मनाई जयंती
ब्यावर. अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की ओर से महावीर गोशाला में धर्म प्रचारक राजेय के नेतृत्व में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिला प्रमुख कुलदीप बोहरा, बबलू वैष्णव, नोरत उज्ज्वल, मुकेश गोधा, ओम चौधरी, शिवकरण चौधरी, प्रकाश सोलंकी, अमरचंद मेघवाल, ममता सोनी, गोदावरी सामरिया समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन :
२३बीडब्ल्यूआरएन०४ : ब्यावर. अजमेरी गेट स्थित सुभाष सर्किल पर बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समिति सदस्य।