पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा देकर युवक से की ठगी

नौकरी का झांसा देकर युवक से की ठगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर। नौकरी के विज्ञापन के झांसे में एक युवक ऐसा फंसा कि उसे हजारों रुपए गंवाने पड़े। नौकरी के फेर में युवक ठग के अकाउंट में और भी रुपए डलवाने जाने लगा तो उसे एक व्यक्ति ने समझाया। पीडि़त युवक थाने पहुंचा तो उसे वहां डपट कर भगा दिया गया।

दरअसल 7 जनवरी को शहर के चांग गेट क्षेत्र निवासी लोकेश मेवाड़ा ने एक अखबार (दैनिक भास्कर नहीं) में एक विज्ञापन देख कर 08439685305 पर कॉल किया। कॉल अटैंड करने वाली युवती ने लोकेश को उसके सारे दस्तावेज की ऑरिजनल कॉपी मेल करने को कहा। युवती ने लोकेश को सलेक्ट होने पर ३ लाख ६ हजार रुपए सालाना का पैकेज देने का लालच दिया। युवती ने लोकेश की अपनी बातों में उलझा कर दस्तावेजों को बनवाने और इंटरव्यू के नाम पर उनके अकाउंट में १३ हजार ५०० रुपए जमा करवाने को कहा।

लोकेश ने उनके अकाउंट में रुपए जमा करवा दिए। इस पर लोकेश के मोबाइल पर ०८४३९३०६९२१ से कॉल आया और उसका इंटरव्यू का ड्रामा हुआ। थोड़ी देर बाद उसी युवती ने ०८५१२०२८२८७ से कॉल किया और उसका सलेक्शन सर्वे और विजिलेंस डिपार्टमेंट में होने की बधाई देते हुए जल्द ही ट्रेनिंग होने की बात कही।

दो-तीन दिन बाद लोकेश के मोबाइल पर ०८४३९८७८०६४ नंबर से पवन कुमार नाम के व्यक्ति का कॉल आया और लोकेश को उनकी माता-पिता और उसके खुद का बीमा करवाने के लिए उसके अकाउंट में ३० हजार रुपए और जमा करवाने को कहा गया। लोकेश उनके अकाउंट में रुपए जमा करवा भी देता, लेकिन तभी उसे एक व्यक्ति ने रोक दिया और ठगी होने का अहसास दिलाया। पीडि़त युवक ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी रिपोर्ट लेकर थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट लिखने की जगह वहां से डांट कर भगा दिया गया।