पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए चोर

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए चोर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - पुलिस की हर कोशिशों के बाद भी चोर लगातार पुलिस को चुनौती दिए जा रहे हैं। बुधवार रात को चोर बापू नगर में चोरी की नीयत से पहुंच गए। विधायक शंकर सिंह रावत के घर के समीप कुछ लोगों के दिखने पर क्षेत्रवासी चिल्लाते हुए दौड़े तो वह युवक वहां से भागने लगे। क्षेत्रवासियों ने पीछा किया तो युवक अंधेरे का फायदा उठा कर गायब हो गए। गुरुवार को नाराज क्षेत्रवासी डिप्टी गोपी सिंह शेखावत को क्षेत्र में गश्त बढाने की मांग का ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन डिप्टी के बाहर होने के कारण क्षेत्रवासी वापस चले गए।