पथ संचलन में झलका अनुशासन
ब्यावर - आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर पथ-संचलन निकालकर एकता व अखंडता का संदेश किया। पथ संचलन का आगाज गिब्सन हॉस्टल से छात्र-छात्राओं ने ठीक 11 बजे घोष के साथ हुआ।
इसके बाद अनुशासन के साथ विविध मार्गों से होता पथ संचलन पुन: गिब्सन हॉस्टल मैदान में पहुंचा। इससे पूर्व मैदान में समारोह में सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी गई। आदर्श विद्या मंदिर के
प्रधानाचार्य सुरेश सैन के मुताबिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान डाकघर अधीक्षक एन.एम. माली थे, जबकि अध्यक्षता डॉ. पुष्पा भागचंदानी ने की। कार्यक्रम में लक्ष्मीचंद भंडारी, मनोज टेलर, गोविंद राम सेन, आसकरण कुमावत, शांतिलाल जैन, चंद्रशेखर सोलंकी, पवन जैन समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत : पथ संचलन का मार्ग में विभिन्न व्यापारियों व संस्थाओं की ओर से पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। गिब्सन हॉस्टल से शुरू होकर पथ संचलन चांगगेट, पाली बाजार, भारत माता सर्किल, तेलीयान चौपड़, मालियान चौपड़ होते हुए पुन: गिब्सन हॉस्टल मैदान में पहुंचा।