पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत श्रवण से होगा पापों का नाश

भागवत श्रवण से होगा पापों का नाश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - श्री सोमनाथ महादेव ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं भक्ति ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ गुरुवार से हुआ। प्रथम दिन सुबह 51 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गीता भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: श्री सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंची। मार्ग में पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शिवम् कृष्ण महाराज ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा करवाने, सुनने व दर्शन मात्र से ही मनुष्य के पापों का नाश किया जा सकता है।
इससे खुद का ही नहीं, अपितु पूर्वजों का भी उद्धार हो सकता है। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि प्रथम दिन महेंद्र प्रसाद जोशी, धर्मपाल शर्मा, आर.डी. शर्मा, ओमप्रकाश सांखला ने महाराज का स्वागत किया।
फोटो कैप्शन:
२३बीडब्ल्यूआरएन०७ : ब्यावर. कथा से पूर्व शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
२३बीडब्ल्यूआरएन०८ : ब्यावर. प्रवचन देते संत शिवम् कृष्ण महाराज।