- Hindi News
- कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक
कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक
ब्यावर - इंडियन यूथ कांग्रेस राजसमंद लोकसभा क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक उपाध्यक्ष अशोक गोलिया की अध्यक्षता और ब्यावर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के सान्निध्य में गुरुवार को डाकबंगले में हुई। कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष गोलिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की कमान सचिन पायलट के हाथ में देने के लिए राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि पायलट के अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश है। बैठक में मेड़ता कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुखदेव बांगड़ा, डेगाना से बंशीलाल, अली काठात, आजाद, समीर खान, भीम से भूपेंद्र सिंह रावत, पिंटू शर्मा, जितेंद्र जेठानी मौजूद थे।