खाडिय़ा टीम ने जीता पहला मैच
ब्यावर - राजस्थान चीता मेहरात काठात छात्र संघ की ओर से मगरा प्रीमियर लीग के तहत छावनी गल्र्स ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को मुकाबले हुए। इसमें पहला मैच खाडिय़ा व ओपी 11 के बीच हुआ। इसमें खाडिय़ा ने मैच जीत लिया। दूसरा मैच टाइगर क्लब बलाड़ व कलाललिया के बीच हुआ। तीसरा मैच जेएनवी व शंभुपरा के बीच हुआ। इस दौरान मोहम्मद सिंह, निब्बोल, अली काठात, आजाद सिंह मौजूद थे।