आधुनिक अग्निशमन वाहन मिले
पुष्कर - राज्य सरकार ने पुष्कर नगर पालिका को आधुनिक अग्निशमन वाहन आवंटित किया है। यह वाहन पुष्कर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वाहन का पूजन किया। ईओ प्रशिक्षु आईएएस ओम कसेरा ने बताया कि अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं सुचारू संचालन के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि से राज्य सरकार ने क्रय कर यह अग्निशमन वाहन पुष्कर पालिका को आवंटित किया है। चार हजार लीटर पानी की क्षमता वाली यह दमकल पूरी तरह आधुनिक है। हाइड्रोलिक सिस्टम पर आधारित इस दमकल में चार हाईमास्क लाइट लगी हैं। वाहन रिमोट से संचालित है।
अजमेर. नगर निगम को भी आवंटित हुआ है आधुनिक दमकल वाहन जिसका गुरुवार को मेयर ने किया पूजन।