- Hindi News
- स्टेशन कमांडर ने नगर का दौरा कर दिए निर्देश
स्टेशन कमांडर ने नगर का दौरा कर दिए निर्देश
भास्कर न्यूज - नसीराबाद
छावनी बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिमेष गांगुली ने गुरुवार को नगर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
छावनी सफाई अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने कांजी हाउस, वाटर टैंक, मिशन अस्पताल, छावनी स्टेडियम और कम्युनिटी हॉल का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार स्थित मिशन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर गांगुली मिशन अस्पताल में मूक बधिर बच्चों के लिए स्कूल चलाए जाने के प्रस्ताव के मद्देनजर परिसर को देखा। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने अस्पताल में प्रसूति गृह चलाने का सुझाव दिया, लेकिन नगर के 19 मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के हितार्थ प्रस्तावित स्कूल के प्रस्ताव को बोर्ड अध्यक्ष गांगुली ने ज्यादा प्राथमिकता देते हुए छावनी ईओ जे.एस. साल्वी को बच्चों के अभिभावकों से एक बार मिलवाने के लिए कहा। ब्रिगेडियर गांगुली ने स्टेडियम और कम्युनिटी हॉल के रखरखाव के बारे में भी निर्देश दिए।