पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंटने से पहले ही ‘इनवेलिड’ हो गए पहचान पत्र!

बंटने से पहले ही ‘इनवेलिड’ हो गए पहचान पत्र!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में वितरित होने आए पहचान पत्रों में गड़बडिय़ां होने से आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का अपेक्षित सहयोग मिलने में अड़चन होगी। कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और चुनाव के दौरान संपर्क में रखने के साथ दिशा-निर्देशों की पालना कराने के मकसद से इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय की ओर से देशव्यापी कार्यकर्ता पहचान पत्र बनाए हैं।

अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर से कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाकर उनके पहचान पत्र बनाकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र में वितरण के लिए भिजवाए। हाल ही में राजसमंद कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र में वितरण के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं के पहचान पत्रों में से कुछ पहचान पत्रों में अवधि को लेकर गड़बडिय़ा होने से संबंधित कार्यकर्ताओं को वैधता को लेकर संशय बना हुआ है।

गुरूवार को कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के पहचान पत्र के एलबम में कुछ ऐसे ही कार्ड मौजूद थे। जो कार्यकर्ताओं के हाथों में पहुंचने से पहले ही अवधि पार हो गए। यूथ कांग्रेस के नियमों के मुताबिक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता 18 से 35 वर्ष की आयुवर्ग का होना चाहिए। जबकि जो नए कार्ड बनकर पहुंचे थे उनमें कई कार्यकर्ता वर्ष 2012 या 13 में इस आयुसीमा से बाहर हो गए हैं।