पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस अंतिम पूर्वाभ्यास आज

गणतंत्र दिवस अंतिम पूर्वाभ्यास आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
गणतंत्र दिवस के मौके पर मिशन ग्राउंड ब्यावर में होने वाले उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं का अंतिम पूर्वाभ्यास शनिवार सुबह १० से दोपहर १२ बजे तक मिशन ग्राउंड में होगा।
गत दिनों एसडीओ भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयानुसार अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण नगर परिषद सभापति, आयुक्त और तहसीलदार द्वारा किया जाएगा। समारोह आयोजन से संबंधित बैठक फर्नीचर, साफ-सफाई, ध्वज उतारने-चढ़ाने की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा, प्राथमिक चिकित्सा पीएमओ द्वारा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था विद्युत निगम व पेयजल व्यवस्था जलदाय विभाग द्वारा की जाएगी। ब्यावर कला मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शाम ६ बजे नगर परिषद सभागार ब्यावर में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था निदेशक संजय सिंह गहलोत ने शहरवासियों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कलाकारों की हौंसला अफजाई कर राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा दें। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में स्थित प्रमुख ऐतिहासिक गेट, स्मारक और महा पुरूषों की प्रतिमाओं पर 25 व 26 जनवरी को नगर परिषद की ओर से रोशनी व सजावट की जाएगी।
संतोष को इंस्पायर अवार्ड
गुरू श्री मरुधर केसरी उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटड़ा जवाजा की छात्रा संतोष कुमारी पुत्री पांचू सिंह को शिक्षा विभाग की ओर से इंसपायर्ड अवार्ड से सम्मान किया। शाला सचिव प्रभु सिंह रावत व प्रधानाध्यापक जेआर यादव ने छात्रा को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करेंगे।