पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आज

मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - नगर परिषद सभागार ब्यावर में शनिवार दोपहर २.३० बजे मतदाता जागरूकता संबंधी संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें मतदाता जागरूकता विषय जैसे पात्र मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन प्रक्रिया एवं जांच, वंचित योग्य मतदाताओं की पहचान महिला व युवा मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी पर चर्चा होगी।


संगोष्ठी कार्यक्रम में ब्यावर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी व उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदार भी शिरकत करेंगे। आयुक्त ओपी ढीढवाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि, पार्षद और मीडियाकर्मियों से उक्त आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया।