पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति यज्ञ से बढ़ेगा आत्म ज्ञान

भक्ति यज्ञ से बढ़ेगा आत्म-ज्ञान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
संत शिवम् कृष्ण महाराज ने कहा कि भक्ति रूप से सेवा से प्रभु सदैव प्रसन्न रहते है। ईश्वर अपने भक्त पर हमेशा कृपा रखते है। शांति और कृपा पाने के लिए त्याग व समर्पण भावना बहुत जरूरी है। श्री सोमनाथ महादेव ट्रस्ट ब्यावर की ओर से श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं भक्ति ज्ञान यज्ञ समारोह के दूसरे दिन महाराज ने धुंधली प्रकरण का वृतांत सुनाया। महाराज ने कहा कि गो-कर्ण व धुंधकारी जन्म, धुंधकारी के उद्धार के बारे में बताया। सौ श्राद्ध करने से भी जिसकी मुक्ति नहीं होती, उसकी भागवत कथा सुनने मात्र से मुक्ति होती है। शिवम् कृष्ण महाराज ने महाभारत का वर्णन करते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान की लीला अपरम्पार है। परमात्मा पाना सरल है पर परमात्मा की भक्ति दुर्लभ है। हर जीव में परमात्मा विद्यमान है। परमात्मा को जानना ही जीवन का लक्ष्य है। महाराज ने कहा कि सब कुछ होते हुए भी जो नहीं करता तथा सब कुछ नहीं करते हुए भी जो करता है, वह परमात्मा है।
जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेते है। धर्म सभी ग्रंथों में विराजमान है। ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि कथा से पूर्व आर.पी. अग्रवाल, बृजमोहन शुक्ला, सत्यनारायण उपाध्याय ने महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।