विधायक करेंगे ध्वजारोहण
ब्यावर - भाजपा ब्यावर मंडल की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह पाली बाजार स्थित मेड़तवाल मार्केट के सामने कार्यालय पर मनाया जाएगा। भाजपा मंडल प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि ध्वजारोहण विधायक शंकरसिंह रावत सुबह ८ बजे करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा ने समारोह में भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता को आमंत्रित किया।