पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नुक्कड़ सभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

नुक्कड़ सभाओं में दिया जागरूकता का संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
जमाअते इस्लामी हिंद के तत्वावधान में सीरत मुहिम के तहत गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं की गई। सभाओं में अजमेर व पाली जिलाध्यक्ष मुमताज अली तथा डॉ. जावेद हुसैन ने देश के समक्ष चुनौतियों का
विवरण देते हुए जागरूकता के संदेश दिया। सभाओं में कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी, औरतों की आजादी के नाम पर अश्लील चित्रण व शोषण, समलैंगिकता आदि समस्याओं को मिटाने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ ही हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं के परीपेक्ष्य में हल पेश किए।
शहर के रेलवे स्टेशन, चांगगेट, रोड बस स्टैंड, अजमेरी गेट, सूरजपोल गेट क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं हुई। इस मौके पर शमसुद्दीन, शरीफुल हसन, रमजान, अजहरूद्दीन, शकील अहमद, नजीर, मोहम्मद सिद्धिकी, अनवर आदि मौजूद थे।




कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा, नशाखोरी आदि समस्याओं को मिटाने के लिए प्रेरित किया