पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेंदघर वाले बाबा की चादर का जुलूस निकला

गेंदघर वाले बाबा की चादर का जुलूस निकला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद - बाबा अली शहंशाह मुफीद उर्फ गेंदघर वाले बाबा की चादर का जुलूस शुक्रवार को मुख्य बाजार से धूमधाम से निकला। फ्रामजी चौक से तीन चादरों का जुलूस मुख्य बाजार होता हुआ बाबा की दरगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में अखाड़ों के शागिर्दों ने करतब दिखा और कलंदरों के करतब दिखाए। कलंदर आरिफ मस्तान, फिरोज मस्तान और साथियों ने शरीर में सलाइयों को बिना खून बहाएं आर पार करके तथा आंखें बाहर निकालने का प्रदर्शन कर अकीदतमंदों को आश्चर्यचकित कर दिया। मुख्य बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध खंडेलवाल और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीश पारचे ने कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस पर पुष्पवर्षा की।