पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थापना दिवस मनाया

स्थापना दिवस मनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद - जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान ((जार)) की शाखा ने गुरुवार को संस्था का स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष अतुल सेठी की अध्यक्षता में डाक बंगले में समारोह पूर्वक मनाया। शाखा अध्यक्ष सुधीर मित्तल और जिलाध्यक्ष सेठी ने संस्था के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। जिला सचिव दिलीप राय ने कार्यक्रम में पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाकर समाधान का प्रयास करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अशोक ऐरन ने पत्रकारिता का समाज की भलाई के लिए उपयोग करने के सुझाव दिए और नगर की समस्याओं के समाधान हेतु आगे आकर प्रयास करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री निहालचंद जैन, भवानीशंकर अमर, रियाज अहमद, योगेश परिहार, अजीत सेठी, संजय सक्सेना, ललित बाबानी, इम्तियाज, तारिक सुहैल, पूरणमल उदय, ओमप्रकाश वैष्णव, हसन रिजवान, सुरेश बंजारा आदि ने भी विचार व्यक्त कर आमजन की भलाई के लिए पत्रकारिता का उपयोग करने के बारे में बताया।