- Hindi News
- ‘शिक्षा जगत में केंद्रीय विद्यालयों की विशिष्ट पहचान हैं’
‘शिक्षा जगत में केंद्रीय विद्यालयों की विशिष्ट पहचान हैं’
नसीराबाद - शिक्षा जगत में केंद्रीय विद्यालयों की विशिष्ट पहचान है। इन विद्यालयों ने देश में शैक्षिक स्तर सुधारने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अनिमेष गांगुली सेना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्राचार्य मान ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़कर बताई और आगामी सत्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला। रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिल है छोटा सा अभिनय गीत, गुजराती नृत्य, काल बेलिया नृत्य, पंजाबी भांगड़ा और हिंदी अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत कर अतिथियों और अभिभावकों का दिल जीता।