- Hindi News
- जालिया में विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ
जालिया में विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ
बिजयनगर - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति बिजयनगर द्वारा शुक्रवार को नजदीकी जालिया द्वितीय ग्राम में विधिक सेवा क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पैनल लॉयर युगलकिशोर मालवीय एवं पैरा लीगल वॉलंटियर द्वारा उपस्थित आमजन को विधिक सेवा केंद्र के संबंध में जानकारी दी।