रंगोली में छात्राओं ने दिखाया उत्साह
भास्कर न्यूज - ब्यावर
ब्यावर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित अभिव्यक्ति 2014 के तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक व खेलकूद सप्ताह में रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में अंकिता एंड ग्रुप प्रथम रहा।
छात्राओं ने रंग-बिरंगे कंकर, चावल, मूंगदाल के छिलके इत्यादि से मयूर की आकृति में रंगोली सजाई। पूजा सोनी व प्रियंका एंड ग्रुप द्वितीय रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता में अंकिता प्रथम, शालू द्वितीय रहे। मीनाक्षी सांखला, रेखा जादम, वर्जीनिया, वीरेंद्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने किया। इसमें बीसीए तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही। छात्र वीरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा रन बनाए। पावर पाइंट प्रतियोगिता में मंगल भाटी विजेता रहे।