- Hindi News
- क्रेडिट कार्ड हैक कर लगाया पचास हजार का चूना
क्रेडिट कार्ड हैक कर लगाया पचास हजार का चूना
भास्कर न्यूज - ब्यावर
एक बैंक मैनेजर को ऑन लाइन खरीददारी का शौक भारी पड़़ गया। मैनेजर के ऑन लाइन खरीददारी के दौरान किसी हैकर ने पहले उसके क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल लेकर कार्ड को हैक कर लिया।
शुक्रवार को हैकर ने बैंक मैनेजर की अकांउट से ५० हजार से ज्यादा की खरीददारी कर ली। हैकर बैेंक मैनेजर को अभी ओर चूना लगा पाता इससे पहले कार्ड की लिमिट क्रॉस होने के कारण कस्टमर केयर ने मैनेजर को कॉल किया। मामले की जानकारी होने पर बैंक मैनेजर ने तुरंत कॉल कर कार्ड ब्लॉक करवा दिया। मैनेजर ने इस संबंध में सिटी थाने में शिकायत दी। साइबर मामला होने के कारण मामले की जांच सिटी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह शेखावत कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार स्टेशन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अजमेर निवासी हर्षवर्धन ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि किसी हैकर ने शुक्रवार तड़के उनका क्रेडिट कार्ड संख्या ४०५०२८३००००२४५०८ को हैक कर लिया। शातिर हैकर ने उनके कार्ड से शुक्रवार सुबह करीब ४ बजे वेलमार्ट डॉट कॉम से १४ हजार ९५५ रुपए की ऑन लाइन खरीददारी कर ली। इसके तुरंत बाद हैकर ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्रइस इलेक्ट्रॉनिक्स से १५ हजार ८०४ और स्टॉपलैस से १९ हजार ५३७ रुपए की शॉपिंग कर ली।
लिमिट क्रॉस होने पर मिली जानकारी
मैनेजर हर्षवर्धन ने बताया कि लालच में आया हैकर ये भूल गया कि क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने की लिमिट होती है। हैकर ने एक और ट्रांजेक्शन करने का प्रयास किया। इस कारण कस्टमर केयर से उनके पास कॉल आया। कार्ड हैक होने की जानकारी होते ही मैनेजर ने तुरंत कार्ड ब्लॉक करवाया। मैनेजर के मोबाइल पर हर ट्रांजेक्शन का एसएमएस भी आया लेकिन नींदों में होने के कारण उसे इसकी जानकरी नहीं हुई।
भास्कर सजेशन
> जितना हो सके ऑनलाइन खरीददारी सावधानी से करें।
> किसी भी ऑन लाइन खरीदारी
के बाद अपने पिन नंबर तुरंत बदल लें।
> यदि आपके पास कोई अज्ञात नंबर से कॉल आए तो अपने अकाउंट संबंधी डिटेल किसी को नहीं दें।
> कोई भी बैंक कस्टमर से फोन पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं लेती।
साइबर क्राइम