पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीमेंट मजदूर संगठन गठित

सीमेंट मजदूर संगठन गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - सीमेंट फैक्ट्रियों के श्रमिकों का सीमेंट मजदूर संगठन शुक्रवार को गठित किया। इसे संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त जोधपुर से ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत मान्यता मिली है। महेंद्र मेघवंशी सेवरिया को संगठन का संस्थापक अध्यक्ष चुना। इसी के साथ ही रोशन सिंह को उपाध्यक्ष, भंवरलाल मेघवाल को महामंत्री, सोहन मेघवाल को कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंह मेहरात को कार्यालय मंत्री, कानाराम नायक को प्रचार मंत्री, मदन मेहरात को संगठन मंत्री, मेताब मेहरात को मंत्री एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित किए गए।
55 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर
ब्यावर - सर्वोदय सेवा संस्था ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरों का बाला में 55 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में मंगलसिंह चौहान, नैनू सिंह, अनंतराज पोद्दार, गणपत सिंह, पुरुषोत्तम चंदनानी, रूपसिंह, मोती सिंह, नरेंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार, संतोष राठौड़, रीतू गुप्ता, शाला प्रधान नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। अनंतराज पोद्दार ने बताया कि शनिवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालीकांकर में स्वेटर वितरण किए जाएंगे।
मंगल पाठ कल
ब्यावर - श्री जीण माता प्रचार संगठन के तत्वावधान में मां जीण भवानी का संगीतमय मंगलपाठ रविवार को दोपहर ढाई बजे होगा। सुशील सिंहल के निवास स्थान पर मंगलपाठ रखा है। इसमें सुभाष सांखला एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
ग्रामीणों को दिया जल-संरक्षण का संदेश
ब्यावर - ब्यावर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नॉलोजी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत शुक्रवावर को जल संरक्षण पर कार्यक्रम हुआ। शिविर प्रभारी प्रशांत भटनागर ने स्वयं सेवकों को जल संरक्षण का संदेश देते हुए अमूल्य बताया। कॉलेज निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान ने बरसात के जल को संग्रहित करने की महत्ता बताई। शिविर में कॉलेज निदेशक वीरेंद्र सिंह चौहान, कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता वीरेंद्र सिंह, सोनू स्वरूप, मनोहरलाल समेत अनेक ग्रामीण मौजूद थे।