पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा का सम्मान

प्रदेश उपाध्यक्ष वर्मा का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
मानवाधिकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया। सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात के लिए प्रचार-प्रसार में भूमिका निभाने पर सम्मान किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि तहसीलदार मदनलाल जीनगर, जिला परिवहन अधिकारी बनवारीलाल गुर्जर, पटेल स्कूल प्रधानाचार्य रामदेव चौधरी ने वर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सदस्य नरेंद्र पालड़ेचा, सतीश गर्ग, धीरज खंडेलवाल, भरत भाटी, बृजेश शर्मा, डॉ. राकेश कुमावत, पंकज शर्मा, ललित राज चौहान, दिलीप नाहटा, सुनील कच्छारा, धनपत हींगड़, राकेश चपलोत ने वर्मा का स्वागत किया।