पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहल की कार्यशाला संपन्न

पहल की कार्यशाला संपन्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ब्यावर
पॉपुलेशन सर्विस इंटरनेशनल इंडिया और ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को एक कार्यशाला संपन्न हुई। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में परिवार नियोजन कार्यक्रम ‘पहल’ के तहत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को आधुनिक परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार ऐसी महिलाओं जो किसी भी साधन का उपयोग नहीं करती उन्हें साधन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को मुख्य रूप से फ्रीडम 5 आई यूडी के बारे में जानकारी दी गई। संगीता वर्मा ने कार्यकर्ताओं को बताया कि फ्रीडम 5 आई यूडी पांच साल तक कार्य करती है। कार्यशाला में राज्य परियोजना प्रबंधक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ मैनेजर एमएसआई डॉ.अनुपमा आर्य, नरेश कुमार, अमित शर्मा, धनेंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत राव, अभय सिंह, राजेश चौहान और जोसफिन विलियम समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो मेट्रिक्स पर
24बीडब्ल्यूआरएम01 कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते अधिकारी