पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्मधाम में श्रीरामकथा आज से

ब्रह्मधाम में श्रीरामकथा आज से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर - स्वामी ब्रह्मानंद सत्संग मंडल के तत्वावधान में ब्रह्मधाम में श्रीरामकथा शनिवार से शुरू होगी। इसमें पंडित छबिनाथ दुबे रामायणी बनारस वाले व्यासपीठ पर विराजकर कथामृत पान कराएंगे। पंडित दुबे के ब्यावर पहुंचने पर मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष कान प्रकाश सिंहल, मंत्री आरसी गोयल, लक्ष्मीनारायण गोयल, अशोक मोयल, मोहनलाल बजाज ने स्वागत किया। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक होंगे।
निर्णय का स्वागत
ब्यावर - मानवाधिकार सुरक्षा समिति ने राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के निर्णय का स्वागत किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि रैलियों से बच्चों का शिक्षण प्रभावित हो रहा था। स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी।