मगरा प्रीमियर लीग के हुए मैच
ब्यावर - राजकीय बालिका स्कूल के मैदान में आयोजित मगरा प्रीमियर लीग में शुक्रवार को चार मैच खेले गए। अनिल काठात ने बताया कि मोहम्मडन क्लब और बिच्छू चौडा के मध्य खेले मैच में मोहम्मडन क्लब ने ६५ रनों से जीत दर्ज की। नीलकंठ की टीम ने मांडिडा की टीम को ७ रनों से शिकस्त दी। यासीन काठात ने बताया कि सब्जी मंडी ने ४ विकेट से और नया बाडिया ने चंपानगर को ६५ रनों से मात दी।