मददगार साबित होगा विधिक सेवा केंद्र
ब्यावर - तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को जवाजा पंचायत समिति परिसर में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ।
समिति सचिव सुरेश कुमार बालोटिया के अनुसार नाल्सा के कार्यकारी अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति आरएम लोढ़ा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर में खोले गए विधिक सेवा केंद्रों के उद्घाटन समारोह के वेब कास्ट का प्रसारण कर ब्यावर न्यायालय परिसर व जवाजा सेवा केंद्र पर आमजन को दिखाया। इससे पहले विधिक सेवा केंद्र का फीता काट कर अपर जिला एवं सेशन जज पूरण कुमार शर्मा ने उद्घाटन किया। उन्होंने संबोधित कर विधिक सेवा केंद्र को आम लोगों के लिए कानूनी जानकारी लेने में मददगार बताया।
मजिस्ट्रेट श्याम कुमार व्यास ने विधिक सहायता मध्यस्थता प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। जवाजा पंचायत समिति के विकास अधिकारी, बार एसोसिएशन सचिव लक्ष्मण सिंह पंवार, केंद्र के पेरा लीगल वॉलियिंटर अशोक सेन आदि मौजूद थे।