- Hindi News
- मृतक के परिजन और घायलों को मिले सहायता राशि
मृतक के परिजन और घायलों को मिले सहायता राशि
ब्यावर - राजस्थान प्रदेश अनुसूचित जाति चेतना समिति के अध्यक्ष बृजराज डुलगच ने श्रम कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें 21 जनवरी को तेजा चौक मस्जिद गली में निर्माणाधीन भवन की छत के मलबे में दबने से चार लोगों की मौत पर शोक जताया। समिति अधिकारियों ने श्रम कल्याण अधिकारी से मृतक के परिजनों व घायलों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रामलाल खोरवाल, हरिराम कटारिया, हंसराज मंडेला, रमेशचंद्र बालोठिया, दीपक कंडारा, सुरेश राज पंडित, राजेंद्र फुलवारी व आकाश आदि शामिल थे।